मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गर्मी की छुट्टी में बिहार आने वालों और यहां से पर्यटन स्थल पर घूमने जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे आरक्षित टिकट का टोटा खत्म करने की तैयारी में है। गर्मी में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे अगले तीन माह में एक हजार विशेष ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों का परिचालन 15 अप्रैल से 15 जुलाई के बीच होगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा समर स्पेशल ट्रेनों की समीक्षा में यह जानकारी दी गई। रेल मंत्रालय ने इसकी सूचना जारी की है।समर स्पेशल ट्रेनों का फायदा मुंबई, सूरत, उधना, अहमदाबाद, जयपुर, हावड़ा, दिल्ली, हैदराबाद आदि से बिहार आने वालों को मिलेगा। यह भी पढ़ें- कंफर्म टिकट मिलेगा! गर्मी की छुट्टियों में 1000 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे; बिहार से कहां दौड़ेंगी? इससे मुजफ्फरपुर सहित उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.