पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने महादेवशाल में की पूजा-अर्चना
चक्रधरपुर, जुलाई 2 -- चक्रधरपुर। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह ने बुधवार को गोईलकेरा के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ चक्रधरपुर रेल मंडल के एडीआरएम समेत कई आधिकारी भी मौजूद रहे। छत्रपाल सिंह अप्रैल 2016 से नवंबर 2019 तक चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक थे। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम बनने के बाद वे निजी दौरे पर चक्रधरपुर पहुंचे थे। जहां से वे विशेष सैलून से महादेवशाल धाम मंदिर पहुंचे और बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका। महादेवशाल सेवा समिति के राजेश कुमार चौरसिया और रवि गुप्ता ने उनकी अगवानी की। मौके पर चक्रधरपुर के एडीआरएम अधिक्षेत्र त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, सीनियर डीओएम मनीष कुमार पाठक, सीसीआई सौम्या माईती, सीसीआई रविशंकर, मुख्य वाणिज्य अधिकारी अमित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.