पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के 150 वर्ष पूरे होने पर होगा भव्य समारोह
चंदौली, सितम्बर 28 -- पीडीडीयू नगर,संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पुरातन विद्यार्थियों की ओर से 1 और 2 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव के रूप में भव्य पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय समारोह में वर्ष 1965 से 2025 तक के विभिन्न बैचों के पुरातन विद्यार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पुरातन छात्र एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त डॉ. निर्मलजीत सिंह कलसी होंगे। विशिष्ट अतिथि पुरातन विद्यार्थी एयर मार्शल कीर्ति शेखर चतुर्वेदी तथा पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना मौजूद रहेंगे। पुनर्मिलन समारोह के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने रविवार को बताया कि 1 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.