आजमगढ़, अप्रैल 26 -- आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश मध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शुक्रवार की शाम पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा का परिणाम घोषित कर दिया। जिले में पूर्व मध्यमा में लड़कों का दबदबा रहा तो उत्तर मध्यमा में लड़कियों ने अपना परचम लहराया। पूर्व मध्यमा सुनील सिंह ने 86 फीसदी और उत्तर मध्यमा में प्रिया सरोज ने 75.21 फीसदी अंक पाकर जिले में टॉप किया है। डीआईओएस अजय कुमार ने बताया कि उत्तर मध्यमा में श्री भवानंद संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुनर्जी जहानागंज की प्रिया सरोज ने जिले में टॉप किया है। इसके अलावा इसी विद्यालय की नौ छात्राएं जिले में अव्वल रहीं। इसके साथ ही संस्कृत विद्यालय गनेरूवा की छात्रा अंजलि ने 74.67 अंक पाकर जिले में अपना स्थान बनाया है। यह भी पढ़ें- संस्कृत बोर्ड:हाईस्कूल के अनिरूद्ध और इंटरमीडिएट के भविष्य ब...