मिर्जापुर, फरवरी 26 -- मिर्जापुर। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा एवं उत्तर मध्यमा की परीक्षा गुरुवार को प्रथम पाली में तीन केंद्रों एवं द्वितीय पाली में एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हुई। तीनों केंद्रों पर 72 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा के अंग्रेजी,उत्तरमध्यमा के छात्रों की अंग्रेजी,चित्रकला,गणित और जीव विज्ञान के पेपर में तीनों केंद्रों पर 218 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें 141 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 72 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में केवल एक परीक्षा केंद्र सनानत भैरो शंकर महाविद्यालय बरियाघाट पर एक परीक्षार्थी ने जीव विज्ञान की परीक्षा दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.