पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी की मनाई गई पुण्यतिथि
गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे हरिशंकर तिवारी की तीसरी पुण्यतिथि शनिवार को कलक्ट्रेट कचहरी में मनाई गई। इसका आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता कीर्ति निधि पाण्डेय व अधिवक्ता व्यंकटेश्वर नाथ तिवारी ने अधिवक्ता के कचहरी स्थित चेंबर में किया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने पूर्व मंत्री को याद किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी सदैव गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ते रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ता संतोष कुमार यादव, कमलजीत यादव, रवि कुमार यादव, अहमर इनाम बबलू, शिवलाल यादव, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, शिवा प्रजापति, संजय कुशवाहा, प्रमोद कुमार यादव, विकास यादव, पलटन, रमेश गुप्ता, प्रखर यादव उपस्थित रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.