पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामबिलास सिंह की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि
औरंगाबाद, जून 23 -- दाउदनगर गया रोड स्थित निजी मेडिकल एंड हॉस्पिटल में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामबिलास सिंह की 17वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनर पंचायत के पूर्व मुखिया रामदेव सिंह ने कहा कि स्वर्गीय रामबिलास सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में गरीबों, वंचितों एवं शोषितों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने पांच बार विधायक एवं तीन बार मंत्री पद की जिम्मेदारी निभाते हुए राज्य और ओबरा क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास, पुलिस विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का संचालन स्वर्गीय रामबिलास सिंह ने सफलतापूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.