मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कंपनीबाग स्थित मुजफ्फपरपुर क्लब में मंगलवार शाम रोटरी क्लब ऑफ आम्रपाली की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पिछले चार दशक से अधिक से समाजसेवा कर रहे रोटेरियन को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बी एल सिंघानिया व वयोश्रेष्ठ एचएल गुप्ता शामिल हैं। क्लब के सचिव नवीन कुमार त्रिवेदी ने तीनों सदस्यों के किए गए कार्यो की सराहना की।मौके पर डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल, सीए विकास कुमार सिंह, डॉ. रामजी प्रसाद, संजय कुमार मेहरोत्रा, बलभद्र शाही, संजीत शरण, रवि कुमार कहनानी, मृदुल कांत सहित कई रोटेरियन थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.