पलामू, सितम्बर 14 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर प्रजापति (कुम्हार) समाज की ओर से शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर व्यक्तित्व, संघर्ष और जनसेवा को याद किया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को शक्ति देने की प्रार्थना की गई। पलामू के युवा झामुमो नेता सह झारखंड माटी कला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य अविनाश देव ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जनहित और राज्य के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: सुदिव्य का असमय जाना बेहद पीड़ादायक: संवेदक संघ अविनाश देव ने बताया कि उन्होंने गिरिडीह स्थित उत्सव भवन पहुंचकर दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए...