नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- ईडी ने धनशोधन मामले में पूर्व मंत्री सी. विजयभास्कर और उनकी पत्नी को नया समन जारी किया है। यह मामला कथित तौर पर 35.79 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यह नोटिस उस मामले में जारी किया है, जो 2016 से 2021 के बीच एआईडीएमके शासनकाल में तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में विजयभास्कर के कार्यकाल के दौरान संपत्ति जुटाने से जुड़ा है। इस साल अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के बाद, एआईडीएमके के टिकट पर विरलीमलई विधानसभा क्षेत्र से चुने गए विजयभास्कर ने जून में विधायक पद से इस्तीफा दे दिया और सत्ताधारी टीवीके में शामिल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...