बोकारो, अप्रैल 3 -- बेरमो। झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री स्व लालचंद महतो की द्वितीय पुण्यतिथि 5 अप्रैल को बेरमो प्रखंड के बैदकारो स्थित पैतृक आवास में मनाई जाएगी। श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति गोष्ठी का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एचएमकेयू के केंद्रीय महासचिव इंद्रदेव महतो ने बताया कि क्षेत्र व बाहर से भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में चाहने वाले शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...