शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- जलालाबाद। क्षेत्र के दिबियापुर स्थित कोल्ड स्टोर परिसर में पूर्व मंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान एमएलसी सुधीर गुप्ता, विधायक अरविंद सिंह, वीर विक्रम सिंह प्रिंस, पूर्व विधायक देवेंद्र पाल सिंह, शकुंतला देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद मिश्रा, अजय प्रताप सिंह, उपेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख मिर्जापुर प्रियांशु रघुवंशी, कलान चेयरमैन हरिनारायण गुप्ता, रमाकांत मिश्रा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनेन्द्र गुप्ता, अधिवक्ता श्यामबाबू सिंह और सादिक अली खां सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।सभी यह भी पढ़ें- नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री बच्चा पाठ...