पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर मंत्री दीपक बिरुआ ने प्रतिमा का किया अनावरण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जमशेदपुर, अगस्त 15 -- जमशेदपुर। झारखंड आंदोलन के नेता और पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। टेल्को के खड़ंगाझाड़ में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री दीपक बिरुआ ने स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमा का अनावरण किया।इस अवसर पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, ईचागढ़ विधायक सविता महतो समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वर्गीय रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की।मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि रामदास सोरेन झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे और उन्होंने राज्य के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनके संघर्ष और कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.