प्रयागराज, जुलाई 22 -- सैदाबाद(प्रयागराज), हिन्दुस्तान टीम। सैदाबाद के पंडितपुर गढ़वा गांव निवासी उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री राजेंद्र त्रिपाठी का 92 वर्ष की आयु में बुधवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार, समर्थकों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया।राजेंद्र त्रिपाठी 1980 में कांग्रेस से हंडिया विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद प्रदेश के गृह मंत्री बने। वर्ष 1988 में वह प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से दोबारा विधायक चुने गए और पर्यावरण मंत्री बने। पूर्व गृह मंत्री के निधन पर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने गहरा शोक व्यक्त किया।राजेंद्र त्रिपाठी के दो दामाद राकेश कुमार ओझा और योगेश्वर राम मिश्र उत्तर ...