हजारीबाग, फरवरी 20 -- बड़कागांव एसडीपीओ के नेतृत्व में केरेडारी थाने की पुलिस ने पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी समेत सात लोगों को गुरुवार को हिरासत में लिया। हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन और केरेडारी थानेदार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हिरासत में लेकर सभी से पूछताछ की जा रही है। योगेंद्र साव करीब पौने दो माह से एनटीपीसी की चट्टी-बारियातू कोल परियोजना को लेकर समर्थकों के साथ धरना दे रहे थे। यह धरना मुआवजा, विस्थापन, पुनर्वास और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा था। इधर, आंदोलन की वजह से बंद उत्खनन व परिवहन को प्रशासन की निगरानी में बुधवार से शुरू कराया गया था। सूचना पर रात में योगेंद्र साव ने आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई थी। इधर, गुरुवार दोपहर तीन बजे जैसे ही आंदोलनकारी माइंस को ब...