हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 16 -- बहुजन समाज पार्टी (बसपा ) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की रिश्ते की भतीजी का हाईप्रोफाइल तरीके से फोन पर तलाक देने का मामला सामने आया है। इस मामले में मेरठ और मुजफ्फरनगर के दो रसूखदार परिवार आमने-सामने आ गए हैं। आरोप है कि मेरठ के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के खानदानी भाई हाजी सलीम कुरैशी की बेटी जेबा परवीन को उसके पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया और बाद में ससुराल में प्रवेश करने से रोक दिया। हाजी याकूब कुरैशी से संपर्क का प्रयास किया तो बताया गया कि वे फिलहाल अस्वस्थ चल रहे हैं।उधार लिए 4 करोड़ वापस नहीं किए - जेबा वर्ष 2020 में जेबा परवीन का निकाह मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी और मशहूर चमड़ा व्यापारी मरहूम हाजी माफिज के बेटे हाजी फराज के साथ धूमधाम से हुआ था। आरोप है कि करीब एक वर्ष पू...