मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: मेरठ में 15-20 बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने पूर्व मंत्री याकूब की अल फहीम मीटेक्स फैक्ट्री पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री पर तैनात गार्ड को बंधक बनाकर हाथ-पैर बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने फैक्ट्री से लाखों की कीमती प्लेट चोरी कीं और फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। लोहियानगर थाना पुलिस ने इस घटना को चोरी में दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अल फहीम मीटेक्स के सुपरवाइजर मुमताज अहमद ने बताया कि फैक्ट्री 2019 से बंद है। यहां सुरक्षा के लिए दिन व रात में गार्ड तैनात किए गए हैं। फैक्ट्री में विद्युत कनेक्शन नहीं है। इस कारण अंधेरा रहता है। यह भी पढ़ें- PNB...