लखनऊ, अप्रैल 8 -- लखनऊ। गोमती एन्क्लेव स्थित पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर हुई शोकसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री व हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के अध्यक्ष डॉ. अम्मार रिज़वी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मोहसिना किदवई के राजनीतिक जीवन पर चर्चा की गई। उन्हें गरीबों का मसीहा, महिला जागृति का प्रेरणास्रोत बताया गया। शोक सभा में समिति की उपाध्यक्ष प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, अरशद आज़मी, प्रदीप कपूर, विजय श्रीवास्तव, एसयू शाह, अनूप श्रीवास्तव, अमित पांडेय, जेपी बाजपेयी, डा. आर एन त्रिपाठी, असलम बेग, शहाबुद्दीन खान, सैय्यद जमील नकवी, रवि प्रकाश आदि शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...