लखनऊ, सितम्बर 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को राज्य अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। मोहसिन रजा के साथ ही आठ लोगों को सदस्य नामित किया गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव संयुक्ता समद्दार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। सभी का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा। यह भी पढ़ें- यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने मोहसिन रजा, संदीप जैन समेत 8 सदस्यों के नाम का भी ऐलानसदस्यों की सूची एटा में कैलाशगंज के संदीप जैन, शाहजहांपुर के एनआईटी कैंपस लोधीपुर के अंशुमान कुमार सिंह मैसी, मुजफ्फरनगर में लालबाग पचेंडा रोड गांधी कॉलोनी के हनप्रीत सिंह बेदी, फतेहपुर के पाउली ग्राम निवासी मोहम्मद असलम, आलमबाग लखनऊ निवासी परविंदर सिंह, अंबेडकर में बूढ़नपुर गांव निवासी नेहा खान, आजमगढ़ में निजामाबाद निवासी सैयद सिराज अब्...