गढ़वा, फरवरी 16 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह पूर्व मुख्यमंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने सोमवार को सदर अस्पताल रांची में रक्तदान किया। यह उनका अब तक का 25वां रक्तदान रहा। वहीं मिथिलेश के जन्मदिन पर लगातार 10वीं बार रक्तदान कर उन्होंने सेवा-भाव का एक अलग उदाहरण प्रस्तुत किया। रक्तदान के बाद धीरज ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का दिन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे नेता मिथिलेश सदैव जनसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय मूल्यों की राजनीति की बात करते हैं। उसी सोच से प्रेरित होकर वह हर वर्ष उनके जन्मदिन पर रक्तदान करते हैं ताकि किसी जरूरतमंद की जान बच स...