पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के श्राद्धकर्म में हजारों ने पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
बोकारो, मई 26 -- बिहार और झारखंड सरकार में मंत्री के साथ-साथ गोमिया विस से चार बार के विधायक दिवंगत माधव लाल सिंह की 12वीं श्राद्ध एवं श्रद्धांजलि सभा में सोमवार को साड़म में जनसैलाब उमड़ पड़ा। झारखंड सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पंचायत प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी सहित क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि दिवंगत माधव लाल सिंह का निधन 13 मई को रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। झारखंड सरकार के मंत्री सह गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद, लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत, जमशेदपुर पूर्वी से विधायक सरयू राय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल, बरकट्ठा विधायक अमित यादव व डुमरी विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.