पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
बोकारो, मई 14 -- गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, एकीकृत बिहार सरकार एवं राज्य गठन के बाद झारखंड सरकार में मंत्री रहे माधव लाल सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को साड़म पश्चिमी स्थित बोकारो नदी तट पर राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। राजकीय सम्मान के तहत पुलिस बल द्वारा दिवंगत नेता को अंतिम सलामी दी गई।अंतिम संस्कार में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं हजारों की संख्या में उपस्थित समर्थकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने माधव लाल सिंह के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा एवं क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। यह भी पढ़ें- माधव लाल सिंह के अंतिम दर्शन करने को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.