पूर्व मंत्री माधव लाल को दी श्रद्धांजलि
बोकारो, मई 23 -- गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत साड़म संतोषी माता मंदिर प्रांगण में महात्मा गांधी राष्ट्रीय सेवा संघ के द्वारा पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिप सदस्य आकाश लाल सिंह ने कहा कि हमारे काकू (माधव बाबू) सिर्फ हमारे निजी परिवार तक ही सीमित नहीं रहे, वे पूरे राज्यवासियों के लिए अपना जीवन न्योछावर किए हुए थे। आज उन्ही का कर्म है कि पूरे देश से लोग उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इस दौरान साड़म पश्चिमी मुखिया शोभा देवी, उप मुखिया पंकज जैन, पंसस चांदनी देवी, पंसस विष्णु लाल सिंह, साड़म पूर्वी मुखिया अनारकली, उप मुखिया शांति देवी, होसिर पूर्वी पंसस गीता देवी, संस्थान के अध्यक्ष गौतम भंडारी, सचिव जयप्रकाश रविदास, अजीत नारायण प्रसाद, धन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.