पूर्व मंत्री माधव लाल को दी गई श्रद्धांजलि
बोकारो, मई 25 -- गोमिया। पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को गढ़वा के पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह एवं खादी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जयनन्दू साड़म स्थित उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने कहा कि माधव लाल सिंह जनसरोकारों से जुड़े लोकप्रिय नेता थे। इधर, यादव शक्ति संगठन की ओर से राधेश्वर धाम तेनुघाट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सूरज लाल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव, भीम लाल यादव, पचू लाल यादव, ललित यादव, अशोक यादव, अर्जुन यादव व सूरज यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- राकोमयू कार्यालय में मनी राजेन्द्र सिंह की पुण्यतिथि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.