पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर
धनबाद, जुलाई 14 -- धनबाद । लंबे समय से बीमार चल रहे कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का मंगलवार को निधन हो गया। रांची के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। लगभग 83 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले मन्नान मल्लिक 2009 में धनबाद से विधायक और राज्य के पशुपालन मंत्री बने थे। उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया है। मन्नान मल्लिक ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत तत्कालीन बिहार के मुख्यमंत्री अब्दुल गफूर अब्दुल ( 2 जुलाई 1973 से 11 अप्रैल 1975 तक बिहार के मुख्यमंत्री) के निजी सचिव के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक दशक से अधिक समय तक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष रह चुके मन्नान मल्लिक कोयला मजदूरों के लिए भी लंबी लड़ाई लड़ी है। उनके निधन पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.