कटिहार, अप्रैल 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड के सर्वोदय आश्रम स्थित गांधी घर में बुधवार को पूर्व राज्य मंत्री मंसूर आलम के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राजद नेता एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मंसूर आलम एक सरल, मिलनसार एवं जनप्रिय नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीब, शोषित और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद की। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति में अपूरणीय क्षति हुई है। वक्ताओं ने उनके कार्यों और व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि समाज के प्रति उनकी सेवा और समर्पण हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दुख सहने की शक...