पटना, जुलाई 17 -- पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने बिहार में 1.50 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों की घोषणा का स्वागत किया है। शुक्रवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद जिस तेजी और संवेदनशीलता से सरकार ने रोजगार के लक्ष्य पर काम शुरू किया गया है, वह दिखाता है कि हमारी सरकार युवाओं को केवल सपने नहीं दिखाती, बल्कि उन्हें हकीकत में भी बदलती है। भाजपा नेता ने कहा कि पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 तक की सीधी वित्तीय सहायता और नई भर्तियां करने वाले नियोक्ताओं को 3,000 प्रति महीने की मदद देकर पीएम मोदी ने देश में रोजगार सृजन का एक क्रांतिकारी ढांचा तैयार किया है। केंद्र की इन नीतियों का सीधा लाभ आज बिहार के युवाओं को मिल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योग...