बिहारशरीफ, जून 4 -- ‎हरनौत,निज संवाददाता। पूर्व मंत्री व समाजवादी नेता दिवंगत भोला प्रसाद सिंह के पौत्र सेवदह गांव निवासी अमित अक्षय गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए। प्रदेश कार्यालय में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि वे अपने दादा के समाजवादी विचारों को आगे बढ़ाते हुए जनता के हितों के लिए काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...