जहानाबाद, मई 14 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था के पूर्व विधायक व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा के निधन पर गुरुवार को कुर्था डाकबंगला परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। 77 वर्षीय वर्मा लंबे समय से बीमार थे और एम्स, नई दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से मगध क्षेत्र में शोक की लहर है। वक्ताओं ने उन्हें लोकप्रिय जननेता बताते हुए कहा कि उन्होंने 2020 से 2025 तक कुर्था का प्रतिनिधित्व कर सड़क, शिक्षा व बुनियादी विकास में अहम योगदान दिया। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री के निधन पर शोकसभा आयोजित नेताओं ने उनके सरल स्वभाव और जनसेवा को या...