पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा का निधन
पटना, मई 12 -- पूर्व मंत्री और राजद नेता बागी कुमार वर्मा (77) का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बांसघाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। तीन बार के विधायक और एक बार मंत्री रहे बागी वर्मा के निधन की सूचना से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। दिल्ली से उनका पार्थिव शरीर एक बजे पटना एयरपोर्ट लाया गया। बेली रोड स्थित निजी निवास पर परिजनों के अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर अपराह्लन चार बजे विधानसभा परिसर लाया गया, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। कहा कि पूर्व मंत्री देहावसान से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उनके निधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.