पटना, फरवरी 26 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि पूर्णमासी राम एक कुशल राजनेता और समाजसेवी थे। वे 1990 से लगातार पांच बार बगहा के विधायक रहे। वे गोपालगंज लोकसभा सीट से सासंद भी रहे। वे मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्णमासी राम का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.