दुमका, दिसम्बर 26 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ मंदिर के वयोवृद्ध तीर्थ पुरोहित स्व तेजनारायण पत्रलेख के निधन पर पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने शोक संवेदना प्रकट किया। जरमुंडी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर उनके द्वादशकर्म में सम्मिलित हुए। वहां उनके फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की। बादल पत्रलेख ने बताया कि वे समाज के सभी वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सदैव सहभागी होते थे। उनके निधन से न सिर्फ मुझे बल्कि पूरे समाज को अपूरणीय क्षति पहुंची है। इस मौके पर बासुकीनाथ, जरमुंडी, देवघर, कुशमाहा, सारठ सहित विभिन्न जगहों से आए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। फोटो25दुमका-222, कैप्शन- जरमुंडी में स्वर्गीय तेज नारायण पत्रलेख के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करते पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख एवं अन्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...