मिर्जापुर, अप्रैल 12 -- जमालपुर। पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रामाशंकर सिंह पटेल ने जमालपुर ब्लाक के मिल्कीनिस्फ, डूही कलां, चौकिया, भाईपुर कला आदि गांवों में 'गांव चलो अभियान' कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चलाने के बाद शासन की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, समाज के बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया। उन्होने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़ा पात्र व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। सरकार गरीबों,मजदूरों, किसानों,और नौजवानों को योजनाओं का लाभ देने में जुटी हुई है। उन्होंने संगठन से जुड़े कार्यकर्ता में जोश भरते हुए कहाकि पूरी निष्ठा से प्रत्येक गांव में पहुंच ...