अंबेडकर नगर, अप्रैल 9 -- अम्बेडकरनगर। भारतीय मछुआ महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल माझी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात किया। साथ ही प्रदेशके 14 फीसदी आबादी वाले मछुआरा समाज के विभिन्न मुद्दों से अवगत कराया। जिसमें आरक्षण तथा जीविकोपार्जन के लिए नदी, तालाब, बालू, मोरंग के पट्टे में राजस्व एवं वरीयता से संबंधित आठ सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। कई अन्य मुद्दों से भी राज्यपाल को अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महासचिव दिनेश माझी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अंकुर माझी व रवि निषाद मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.