फतेहपुर, दिसम्बर 29 -- जहानाबाद। कस्बे के मोहल्ला ठकुरन गली निवासी भाजपा नेता व पूर्व जिला संयोजक स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ, पूर्व सभासद जय सिंह सेंगर की लम्बी बीमारी के चलते पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया था। जिसकी सूचना पर सोमवार को पूर्व राज्यमंत्री रणवेंद प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया ने सोमवार को उनके आवास पहुंच कर स्व. सेंगर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके पुत्र आदित्य सिंह सेंगर एवं उनकी पत्नी सभासद उमा सिंह समेत परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान संतोष गुप्ता, महेश चौरसिया, शिव गोपाल शुक्ला, शिव कुमार त्रिवेदी, पूर्व चेयरमैन हाफिज अनवारूल हक, मुरारी मिश्रा आदि लोग भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.