रांची, अप्रैल 16 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। स्कूलों में पठन-पाठन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की की अध्यक्षता में गुरुवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व बुनियादी आवासीय विद्यालय परिसर में पीटीएम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री ने अभिभावकों से बच्चों के पठन-पाठन और उनके गुणों की जानकारी स्वयं लेने की अपील की। उन्होंने स्कूल संचालन की व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के लिए पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान बंधु तिर्की ने बेसिक स्कूल टेरो के समीप बन रहे मॉडल विद्यालय भवन के निर्माण में हो रही देरी पर कड़ी नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय को आपरेटिव कॉलोनी में वर्ग कक्ष की कमी से बरामदे में पढ़ र...