रांची, अप्रैल 19 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड में जनहित से जुड़ी कई योजनाओं का शिलान्यास रविवार को पूर्व मंत्री सह झारखंड सरकार समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की ने किया। इस दौरान मांडर विधानसभा क्षेत्र के बेड़ो प्रखंड अंतर्गत घाघरा के कोकड़े गांव में नाला पर चेक डैम निर्माण, खुखरा पंचायत के चनकोपी गांव में चेक डैम निर्माण तथा बिल्टी कमल टोली गांव में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। साथ ही हाथी प्रभावित क्षेत्र घाघरा और चनकोपी गांव में ग्रामीणों के बीच टॉर्च लाइट का वितरण भी किया गया। मौके पर बंधु तिर्की ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा। चेक डैम निर्माण से जल संरक्षण और सिंचाई में सुधार होगा, जिससे किसानों को समय पर पानी उपलब्ध हो सकेगा और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इससे पूर्व ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.