गढ़वा, फरवरी 17 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामचंद्र केशरी ने स्थानीय कर्पूरी चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य रंजनी शर्मा को अंगवस्त्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। मंगलवार को यह कार्यक्रम भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था। उसमें बतौर मुख्य अतिथि रामचंद्र केशरी, भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य सह राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव रंजनी शर्मा सहित अन्य समाजवादी विचारधारा के नेतागण ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन और उनके सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डाला। मौके पर केशरी ने अपने संबोधन में कहा कि रंजनी शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.