पूर्व मंत्री ने गांव पहुंच दी सांत्वना
फतेहपुर, मई 15 -- मलवां। कौशांबी हादसे में जान गंवाने वाले दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत पर शुक्रवार को बिंदकी विधायक व पूर्व मंत्री जय कुमार जैकी लीलम्बरपुर मजरे कुरुस्तीकला गांव पहुंचे। मृतकों के परिजनों से मिल उनको सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं शाम को कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी भी परिजनों से मिलने पहुंचे। बता दें कि मंगलवार रात कौशांबी से बारात में शामिल होकर लौटते समय कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई थी। जिसमें गांव के दो सगे भाइयों सहित तीन की मौत हुई थी। हुसैनगंज निवासी कार चालक की भी हादसे में जान गई थी। यह भी पढ़ें- कतार से निकले तीन शवों को देख रो पड़ा लीलम्बरपुर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.