सीतापुर, मार्च 22 -- महमूदाबाद। गोड़ैचा स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान किसानों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्वमंत्री नरेंद्र सिंह वर्मा द्वारा डफरा के किसान राम प्रसाद को साइकिल, किसान अमित, सूफियान, संतोष को पंखा, गुड्डू, श्रवण, प्रमोद, शिवा, संजीत को प्रेशर कूकर समेत 10 किसानों को प्रेस, 15 किसानों को कैशरोल, 25 किसानों को टिफिन, 50 किसानों को गिलास देने के साथ कुल 94 किसानों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अखिलेश गुप्त, वीरेंद्र वर्मा, सुबोध यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.