पूर्व मंत्री ने किसानों को दिए आधुनिक खेती की जानकारी
प्रयागराज, मई 20 -- प्रयागराज। विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मंगलवार को भगवतपुर में किसान कल्याण केन्द्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को निशुल्क बीज वितरित किए। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि किसान कल्याण केन्द्र के माध्यम से किसानों को उन्नत बीज एवं कृषि दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही किसानों को आधुनिक खेती, नई तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति समय-समय पर जागरूक किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास खंड भगवतपुर में 19608 किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। यह भी पढ़ें- विधायक ने किसानों को बीज वितरित किए
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.