जमशेदपुर, जून 26 -- झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां के भुइयांडीह स्थित आवास से करीब 25 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए। इस संबंध में सीतारामडेरा थाने में घरेलू कर्मचारी रामू कुमार और उसे काम पर रखने वाले रजनी मल्लिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व मंत्री ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वे भुइयांडीह स्थित भुइयां निवास, मकान संख्या-1001 में परिवार के साथ रहते हैं। 21 जून की सुबह वे रोज की तरह स्नान करने गए थे। स्नान से पहले उन्होंने अपनी सोने की दो अंगूठी, नौ ग्रह पत्थर जड़ा सोने का लॉकेट, चांदी की अंगूठी और स्टील की अंगूठी उतारकर कमरे में रखी अलमारी के भीतर एक छोटे बैग में रख दी थी। कुछ देर बाद उनकी पत्नी अंजना भुइयां ने भी सोने की अंगुटी उसी बैग में रख दी और दूसरे बाथरूम में चली ...