गिरडीह, अप्रैल 7 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झामुमो डुमरी प्रखंड कमेटी द्वारा सोमवार को जामतारा के करियारी स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की तीसरी पुण्यतिथि मनाई गयी। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके नीति और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही दो मिनट का मौन धारण उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने कहा कि क्षेत्र के विकास में उनका अमूल्य योगदान रहा है। उनकी कार्यशैली, व्यवहार कुशलता व सहृदयता को हम सभी हमेशा याद रखेंगे। वो जननायक के रूप में क्षेत्र के समस्त लोगों के हृदय में अमर रहेंगे। इधर, उनकी पुण्य तिथि पर झारखण्ड कॉलेज डुमरी में भी श्रद्धाजंलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजंलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.