पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर के बाहर बवाल, सपा के ही लोगों पर हमले का आरोप
अमेठी चिंतामणि मिश्रा, मई 27 -- UP News: यूपी के अमेठी में पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता गायत्री प्रजापति के घर मंगलवार की रात हमले की कोशिश और बवाल का मामला सामने आया है। गायत्री की पत्नी महराजी इस समय सपा की विधायक हैं। खास बात यह है कि हमले का आरोप सपा के ही लोगों पर लगाया गया है। गायत्री प्रजापति के बेटे की तरफ से अमेठी कोतवाली में 11 नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। गायत्री प्रजापति लंबे समय से अवैध खनन और अन्य मामलों में जेल में हैं। अमेठी की सपा विधायक और गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी का आवास विकास कॉलोनी में घर है। विधायक के बेटे अनुराग प्रजापति द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे कई लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.