पूर्व मंत्री गंगा निषाद पर जानलेवा हमला, हथौड़ी से सिर पर वार
गोरखपुर, मई 14 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व मंत्री गंगा निषाद पर मनबढ़ों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सीएचसी चरगावां पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पूर्व मंत्री के बेटे सुरेंद्र निषाद ने बताया कि उनके पिता गंगा निषाद प्रतिदिन की तरह सुबह घर के दरवाजे पर टहल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले श्रीभागवत निषाद, उनके बेटे अजय निषाद, विजय निषाद व कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और शटरिंग में प्रयुक्त होने वाले हथौड़ी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने सिर पर वार किया, जिससे बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट लगी। परिजनों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.