दरभंगा, नवम्बर 26 -- कमतौल। पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा का पटना से झंझारपुर जाने के क्रम में मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज की अगुवाई में शोभन चौक, दिल्ली मोड़ व राजे टोल प्लाजा सहित कई जगहों पर स्वागत किया गया। फल व्यवसायी संघ की ओर से मनीष खट्टीक ने सेब की माला से उन्हें सम्मानित किया। अमरनाथ सिंह व चन्दन सिंह ने तलवार देकर स्वागत किया। मौके पर व्यवसायी कृष्णकांत ठाकुर, दरभंगा पूर्वी भाजपा जिला अध्यक्ष विनय पासवान, जदयू नगर अध्यक्ष माधव झा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सपना भारती, अंकुर गुप्ता आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.