गाजीपुर, फरवरी 10 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। एक निजी महाविद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें खांटी समाजवादी बताया। कहा कि उनका संघर्ष भरा जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। ग्राम प्रधान से लेकर पंचायती राज मंत्री तक का उनका संघर्ष हम सबको यह सबक देता है कि यदि आदमी ईमानदारी और समर्पण भाव से काम करें तो कोई मंजिल दूर नहीं। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि वह समाजवादी आंदोलन के प्रमुख सिपाही थे। इस दौरान विधायक डॉ विरेन्द्र यादव, विभा यादव, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पूर्व विधायक सैय्यदा शादाब फातिमा, काशी नाथ यादव, खुर्शीद अहमद, विजय कुमार यादव, उमाशंकर कुशवाहा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.