प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 25 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी के ब्लॉक में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कंबल वितरण किया गया। इसमें पूर्व मंत्री मोती सिंह ने 101 से अधिक महिलाओं को कंबल का वितरित किया। पूर्व प्रधानमंत्री की याद में आयोजित इस कार्यक्रम को सुशासन दिवस के रूप में प्रशासन मना रहा है। इसी कड़ी में ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में कंबल वितरण कार्यक्रम में एसडीएम पूर्णेन्द्र मिश्रा, सीओ मनोज कुमार रघुवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, राम चरित्र सहित यहां पर क्षेत्र से आई महिलाओं को कंबल का वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.