प्रयागराज, अप्रैल 15 -- झूंसी (प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद। इलाके में मंगलवार की रात बदमाशों ने जो दुस्साहस दिखाया, उसने पुलिसिया इकबाल की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता बाबूलाल भंवरा के समधी कमला शंकर सरोज के घर में हथियारबंद बदमाशों ने न सिर्फ चोरी की, बल्कि टोकने पर पड़ोसियों की छाती पर तमंचा तानकर फिल्मी अंदाज में फरार हो गए।ठेकेदार कमला शंकर सरोज अपने पिता के निधन के कारण परिवार समेत गांव गए हुए थे। हवेलिया स्थित उनका मकान सूना था। इसी का फायदा उठाकर मंगलवार रात करीब एक बजे बेखौफ बदमाशों ने धावा बोला। मुख्य गेट का ताला तोड़ बदमाश घर के अंदर अलमारियों को खंगाल रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाले एक दरोगा, जो लखनऊ में तैनात हैं, ड्यूटी से लौटे। घर में आहट सुनकर उन्हें शक हुआ। उन्होंने अपने परिजनों को बुलाया तो बदमाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.