लखनऊ, सितम्बर 24 -- राजधानी में ग्रीन गैस कर्मी बनकर साइबर ठगी के दो मामले सामने आए हैं। जालसाजों ने पूर्व मंत्री के भाई से डेढ़ लाख और दूसरे व्यक्ति से केवाईसी के नाम पर एक लाख से अधिक की ठगी कर ली। दोनों पीड़ितों ने विभूतिखंड और आशियाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच कर रही है। पहला मामला विभूतिखंड का है। गाजियाबाद के इंदिरापुरम लोटस पाउंड सोसाइटी निवासी दिनेश तिवारी के भाई उपेंद्र तिवारी पूर्व मंत्री हैं। दिनेश ने बताया कि वह 21 सितंबर को अपने भाई के घर विभूतिखंड के विशेषखंड-3 आए थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। यह भी पढ़ें- लखनऊ में 'ग्रीन गैस' वाला गैंग; 30 दिन में 5 करोड़ ठगे, बिल के नाम पर फ्रॉड कॉल करने वाले ने खुद को ग्रीन गैस लिमिटेड का कर्मचारी अरबाज अंसारी बताया। आरोपी ने व्हाट्सऐप कॉल कर ...